Showing posts with label कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में कैसे रखें रमज़ान के रोज़े?. Show all posts
Showing posts with label कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में कैसे रखें रमज़ान के रोज़े?. Show all posts

कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में कैसे रखें रमज़ान के रोज़े

कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में कैसे रखें रमज़ान के रोज़े?

पूरी दुनिया में लाखों लोग इस साल लॉकडाउन में रमज़ान के पवित्र महीने का पालन करेंगे.

मुस्लिम धर्म मानने वाले लोग हर साल एक चंद्र मास तक सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना कुछ भी खाए-पिए रहते हैं. इसे रोज़ा रखना कहते हैं. यह महीना 29 या 30 दिन का होता है.

इस दौरान मुसलमान नमाज़ पढ़ते हैं और दुआएं मांगते हैं.

मुस्लिम धर्म मानने वाले हर ऐसे वयस्क शख्स के लिए रोज़े रखना अनिवार्य है जो कि बिना कुछ भी खाए-पिए सुरक्षित रह सकता है.

लेकिन, ऐसे वक़्त में जबकि हम एक महामारी के दौर से गुज़र रहे हैं, रोज़े रखने को लेकर कुछ चिंताएं भी हैं.